फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगीपुर बाजार में छह नए केस मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
Struggle due to six new cases in Sangipur market
विज्ञापन
संागीपुर बाजार में कोरोना के छह नए मामले सामने आए है। इससे बाजार के लोगों में हड़कंप मचा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मिठाई व्यवसायी के घर के तीन और लोग संक्रमित मिले। एक सप्ताह पहले मिठाई व्यवसायी की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सूचना पर जिले से पहुंची टीम ने बाजार के लोगों का सैंपल लिया था। मिठाई व्यापारी के घर के सामने रहने वाला एक व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसके अलावा बाजार का एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हो गया है। सांगीपुर थाने से संबद्ध पीआरवी में तैनात सिपाही की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। ग्राम प्रधान संजय पांडे की तरफ से बाजार में सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, पांच लोग घायल
कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुरबेला निवासी सुमन पत्नी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर घसीटते हुए उसकी पिटाई कर दी। इब्राहिमपुर निवासी जमुना प्रसाद गौड़ के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि रंजिश के चलते गालीगलौज करते हुए पड़ोस के तीन लोगों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव को पहुंचे उसके भाई भोले को भी पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देकर चले गए। वहीं भोपालपुर निवासी नीरज पटेल ने बताया कि विपक्षियों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर नीरज व उसके पिता दुर्गा प्रसाद की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले।
विद्युतकर्मी से मारपीट व लूट के मामले में रिपोर्ट
तीन आरोपी नामजद
सप्ताह भर पहले संविदाकर्मी लाइनमैन पर रास्ते में घात लगाकर हमला करने तथा उसकी जेब से पैसे छीनने के मामले में पुलिस ने मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा क्षेत्र के हरी का पूरा नहर पुलिया पर एक सप्ताह पूर्व संविदाकर्मी लाइनमैन नीरज कुमार सिंह पुत्र अवध नारायण सिंह निवासी नगर गांव स्थित पावर हाऊस पर संविदा पर लाइनमैन का कार्य करते हैं। बीते 26 जुलाई को क्षेत्र के किलाई में बिजली का काम करके घर लौट रहे थे।
पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उन पर लाठी-डंडे व लोहे की राड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर उनकी जेब से दो हजार रुपये निकालकर भाग निकले।
नीरज कुमार की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने आरोपी अरुण यादव पुत्र पन्नालाल यादव, बाबूलाल यादव पुत्र रामकेदार यादव निवासी हरीकापूरा व नवीन यादव उर्फ छोटू पुत्र प्रेमचंद्र यादव निवासी किलाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संविदाकर्मी लाइनमैन की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें