घर में हुई चोरी की पूछताछ करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक युवक को चाकुओं से गोद दिया गया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (35) शनिवार को पत्नी-बच्चों के साथ खेत में काम करने गया था। लौटा तो उसके घर के सामान बिखरे हुए थे। जेवरात गायब थे।
इस पर राजेंद्र ने पड़ोसी से इसके बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। राजेंद्र पर विपक्षियों ने चाकू से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, उसकी पत्नी मीना, देवरानी पूजा व देवर दुर्गेश की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई।
शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार (42), उसकी पत्नी अनीता देवी (38), बेटी आस्था (15), अंजली कुमारी (13), आभाष कुमार (16) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।