बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में बिजलीकर्मियों ने बुधवार को चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष सभा आयोजित कर नारेबाजी की। सात फरवरी तक बिजलीकर्मी नियमित रूप से शाम पांच बजे काम समाप्त करने के बाद सभा कर प्रदर्शन करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व निजीकरण के विरोध के लिए आगे के रणनीति तैयार करेगा।
बिजली कर्मियों ने निजीकरण को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देने की बात कही। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सृजन कुमार ने बताया कि बिजलीकर्मी लगातार निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद बिजली विभाग के अफसर व कर्मचारी एकजुट होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सभा कर रहे हैं लेकिन प्रबंधन मनमानी कर रहा है। सभा में गणेश शर्मा, शिवेंद्र सिंह, अमर यादव, अजय यादव, अरविंद कुमार मौजूद रहे। संवाद