फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने दर्जनों परिवारों को किया बेघर

Wed, 20 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात आए तूफान ने इलाके के सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया है। किठावर, धरौली, छतरपुर, कटकामानापुर, गौराडांड और चंद्रिकन में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। बीच सड़क पर पेड़ गिरने के कारण रातभर अंतू-सांगीपुर मार्ग ठप रहा। मंगलवार की रात 10.15 बजे बूंदाबांदी के साथ आए तूफान ने धरौली गांव निवासी राजू सिंह, नान्हू सिंह और अशोक पांडेय का घर उजाड़ दिया। राम प्रताप सिंह के मकान पर आम का पेड़ गिर पड़ा। इससे उनका मकान जमीदोज हो गया। हादसे में राम प्रताप के साथ उनकी बेटी भी घायल हो गई। दांदूपुर अहिबरन निवासी प्रदीप मौर्य ने हाल ही में सीमेंट की चद्दर डालकर घर बनवाया था।
विज्ञापन



तेज हवाओं ने उसे दो सौ मीटर दूर फेंक दिया। बोझवा, धरौली, छतरपुर, पूरे खांडेराय और पूरे चौहान आदि गांवों में भी कई घरों को नुकसान पहुंचा है। तूफान में सड़क के किनारे स्थित बडे़ -बडे़ पेड़ गिर पड़े। छतरपुर गांव के पास सड़क के बीचो बीच तीन पेड़ों के गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बुधवार दोपहर में पेड़ों को काटकर रास्ता बनाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ। इससे रात भर अंतू-सांगीपुर मार्ग बंद रहा। गड़वारा के पूरे गरीबदास के सुन्दरी देवी के आवास पर बबूल का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें