फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेल का मैदान तैयार करने में लापरवाह 112 ग्राम पंचायतों के भुगतान पर रोक

Thu, 21 Mar 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र05
विज्ञापन

जिले के 467 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाने का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 17 विकास खंडों में 467 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाने की पहल की गई है। पहले चरण में दो-दो लाख रुपये की लागत से 218 गांवों को चिह्नित कर मैदान बनाया जा रहा है। लेकिन 112 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने पर भुगतान पर रोक लगा दिया है।
चालू वित्तीय वर्ष में यह काम मनरेगा के तहत होना था। ग्राम पंचायतों में एक एकड़ जमीन पर बनने वाले खेल मैदान में ओपन जिम, दौड़ के लिए ट्रैक निर्माण के साथ ही वाॅलीबॉल व फुटबॉल आदि खेलों के लिए भी सुविधाएं मुहैया कराना था। जबकि 106 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 112 में काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनरेगा के प्रभारी उपायुक्त राकेश प्रसाद ने बताया कि चिह्नित ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का कार्य किया जा रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों में लापरवाही बरती जा रही है। इसलिए उनसे कहा गया है कि पहले खेल का मैदान तैयार करिए। बाद में दूसरे काम का पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें