फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों पर लगाई रोक

Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आलमबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के 17 विकास खंडों में मनरेगा से क्षेत्र पंचायतों के विकास कार्यों पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने रोक लगा दी है। संडवा चंद्रिका, सांगीपुर और बाबागंज ब्लॉक में मनरेगा से 49 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें से अधिकांश धनराशि सामग्री क्रय करने में खर्च कर दी गई है। इससे जिले में साठ और चालीस का अनुपात गड़बड़ा गया है। इन तीन ब्लाकों की मनमानी की सजा जिले भर को भुगतनी होगी।
विज्ञापन


जिले के संडवाचंद्रिका, सांगीपुर और बाबागंज ब्लाकों में मनरेगा की धनराशि मनमाने ढंग से खर्च करने का आरोप लगा है। इन ब्लाकों में बगैर डीएम की अनुमति से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। क्षेत्र पंचायत के तहत हुए विकास कार्यों में अधिकांश धनराशि सामग्री खरीदने में ही खर्च कर दी गई है। इन ब्लाकों में बीडीओ, एपीओ और तकनीकी सहायक ने फाइल तक तैयार नहीं की। इन तीनों ब्लाकों में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम ने कमेटी का गठन किया है। डीएम ने 17 विकास खंडों में विकास कार्य पर रोक लगा दी है। जिला विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि मनरेगा के 60 व 40 के अनुपात वाले नियम का पालन न होने पर  कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें