फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच घंटे तक गुल रही बिजली

Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगापुर कोल्ड स्टोरेज के पास 11 हजार की लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से शहर की आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। इसके अलावा कादीपुर और दहिलामऊ इलाके में गुरुवार रात से गुल हुई बिजली शुक्रवार दोपहर तक नहीं आई थी। बिजली न मिलने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन


गुरुवार की रात से मौसम खराब हो गया था। रह-रहकर तेज हवाएं चल रही थीं। तेज हवाओं के चलते शुक्रवार सुबह जोगापुर के पास शीशम का एक पेड़ 11 हजार की लाइन पर गिर पड़ा। इससे शहर की आपूर्ति ठप हो गई। पेड़  हटाने में करीब पांच घंटे का समय लग गया।

सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे आई। बिजली ठप होने से जलापूर्ति भी बाधित हो गई। यही स्थिति कादीपुर और दहिलामऊ उपकेंद्र से जुुड़े शुकुलपुर, भंगवा, पूर्वी सहोदरपुर, रेलवे कॉलोनी समेत कई अन्य इलाकों में रही। यहां गुुरुवार रात से ही बिजली गुल हो गई थी जो शुक्रवार दोपहर तक नहीं आई। इस बारे में जेई एसबी प्रसाद ने बताया कि जोगापुर के पास पेड़ गिरने से समस्या आई थी। कादीपुर में कई जगह तार गिरने से भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


जहनईपुर में 20 दिन से ठप है आपूर्ति, नहीं हो रही सुनवाई
सदर विकास खंड के जहनईपुर ग्राम सभा में बारिश के चलते लकड़ी का जर्जर पोल गिर जाने से बीस 20 दिन से बिजली आपूर्र्ति ठप है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि एक्सईएन प्रथम एसपी मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं को यह कहकर टरका दिया कि अभी वसूली चल रही है। फाल्ट बाद में दुरुस्त किया जाएगा। जहनईपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खेत में बांस के सहारे बिजली का तार खींचा गया था। बीस 20 दिन पहले बांस तार समेत गिर गया। इसकी शिकायत जेई, एसडीओ के अलावा एक्सईएन, एसी, एमडी और चेयरमैन तक से की गई। हालांकि कोई भी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें