फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाआें पर लगाएंगे रोक : एसपी

Thu, 11 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने कहा है कि जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बाइक चोरी के मामलाें को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। वर्तमान में जिले में तीन सौ से अधिक बाइक चोरी के मामले पेंडिंग हैं। साथ ही अच्छे काम के लिए सतत प्रयास होगा। वह गुरुवार शाम पुलिस लाइन स्थित सई कांप्लेक्स में पत्रकाराें से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


1986 बैच के पीपीएस और 2006 बैच के आईपीएस बलिकरन सिंह यादव प्रतापगढ़ से पहले जौनपुर और मिर्जापुर के कप्तान रह चुके हैं। सुल्तानपुर और कौशाम्बी में एएसपी रहे हैं। मूलत: गाजीपुर जिले के निवासी एसपी ने कहा कि पहले दिन उन्हें कार्यालय में बैठने के बाद यह लग रहा है कि जिले में भूमि संबंधी विवाद अधिक हैं। कई थानाें में मुकदमे अधिक पेंडिंग हैं। विवेचकाें पर बोझ अधिक है। ऐसे में एफआईआर लिखाने वाले को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वे पहले जिले की घटनाओं का अवलोकन करेंगे, उसके बाद कोई कार्रवाई करेंगे। तीर मारने में उन्हें विश्वास नहीं है। इस मौके पर एएसपी पूर्वी ब्रजेश मिश्र भी मौजूद रहे।

 पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के कार्यालय निरीक्षण के दौरान सिपाहियाें की छह मोटर साइकिलों का चालान कर दिया गया। आफिस पहुंचते ही एसपी निरीक्षण करने लगे। एएसपी, सीओ सहित अन्य कार्यालयाें का निरीक्षण करने के बाद एक कोने में खड़ी मोटर साइकिलाें की बाबत पूछताछ करने लगे। पता चला कि वह मोटर साइकिलें सिपाहियाें की हैं। मोटर साइकिलें स्टैंड में न खड़ी करने पर एतराज जताया। इसके बाद टीएसआई रवींद्र यादव ने छह सिपाहियाें की मोटर साइकिलों का चालान कर दिया। हालांकि एसपी का कहना है कि उन्होंने किसी बाइक का चालान नहीं कराया। सिर्फ वहां खड़ी मोटर साइकिलों की बाबत पूछताछ की थी।
विज्ञापन


सेंट्रल बार एसोसिएशन पुरातन ने श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक कर पूर्व एसपी अनंतदेव के तबादले पर खुशी जताई। वक्ताआें ने कहा कि उनके कार्यकाल में लूट, हत्या की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही थी। शराब बरामदगी में निर्दोष लोगाें को फंसाया गया। उनके तबादले के लिए लोगाें ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। बैठक में शैलेंद्र शुक्ला, गंगा प्रसाद यादव, अशोक कुमार, देेवेंद्र कुमार ओझा, दिलशाद अली, रंजय मिश्र, अनिल रंजन मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें