फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला आयोग की सदस्य की मौत

Tue, 13 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन

विज्ञापन
डेंगू का कहर जारी है। सोमवार को इस जानलेवा बीमारी के आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतापगढ़ निवासी डा.रेहाना सिद्दीकी और हंडिया ब्लाक में शियाडीह गांव के बीडीसी सुभाष चंद्र की डेंगू से मौत हो गई। दोनों का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। डेंगू से पीड़ित नए मामलों में मेजा के किशन मिश्र, नैनी के

पंकज, सिविल लाइंस की सपना, शिवकुटी की रिया पीड़ित बताए गए हैं।
जबकि तीन मामले दूसरे जिले के हैं। जांच के लिए नमूने को माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा गया था। प्रतापगढ़ की रहने वाली राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. रेहाना सिद्दीकी की तबीयत हफ्ते भर पहले खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई तो उन्हें लोक सेवा आयोग मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। यहां पूरी जांच करके उपचार शुरू किया जाता कि शाम 5.30 बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष मिश्र कहते हैं कि उनका प्लेटलेट्स काउंट्स 15 हजार के करीब आ गया था। उधर, बीडीसी को उपचार के लिए एक दिन पहले ही शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें