फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि: एमएससी गणित का पेपर आउट, परीक्षा निरस्त

Fri, 13 Apr 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। अब विश्वविद्यालय की एमएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में गणित द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर आउट हो गया है। इसकी जानकारी होने के बाद विश्व विद्यालय प्रशासन ने इलाहाबाद, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में शनिवार को दूसरी पाली में होने वाली इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


पट्टी इलाके के एक डिग्री कॉलेज से पेेपर आउट होने पर कुलसचिव ने यह फैसला लिया है। कुलसचिव ने केंद्र व्यवस्थापक सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही केंद्र को डिबार कर दिया है।  

पट्टी स्थित पं. राजपति महाविद्यालय परमीपट्टी में गुरुवार को एमएससी गणित प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से गणित द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर खोलकर परीक्षार्थियों को बांट दिया गया। परीक्षार्थियों के हाथ में पेपर पहुंचने पर जब गलती का एहसास हुआ तो कक्ष निरीक्षकों ने पेपर लेकर प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर बांटा। एमएससी की परीक्षा दे रहे 70 परीक्षार्थियों में से एक ने पर्चा चुराकर रख लिया।
विज्ञापन


जबकि 69 परीक्षार्थियों ने पेपर लौटा दिया। उसने पेपर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय तक पहुंच गई। शुक्रवार को मामले की जांच करने के लिए स्वयं कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद और कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य पट्टी स्थित कालेज पहुंचे।

जब पेपर गिनवाया तो 70 की जगह 69 मिले। इस पर उन्होंने चार जिलों में शनिवार को दूसरी पाली में होने वाली गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त करते हुए बाद में तिथि घोषित करने को कहा है। कुलसचिव ने पट्टी कोतवाली में केंद्र व्यवस्थापक मिथिलेश कुमार उपाध्याय, अमित कुमार, इंद्रजीत पांडेय, देवेंद्र प्रसाद दुबे, रमेश चंद्र पांडेय, अवधेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार और उमेशचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें