फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टेडियम ब्लू ने रेड को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में मंगलवार को हुए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। स्टेडियम ब्लू और स्टेडियम रेड के बीच हुए मैच में ब्लू ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

स्टेडियम रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। लिटिल सरोज ने 38 व रेहान खान ने 34 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम ब्लू के कप्तान आदर्श दुबे ने पांच ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम ब्लू ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 190 बनाकर मैच जीत लिया। रुस्तम ने 76 व सुजल ने 19 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम रेड के अयान खान ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग रमन और अरबाज ने की। इस मौके पर रंजीत यादव, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, शोभनाथ यादव, विक्रम प्रताप सिंह, दुर्गेश तिवारी व निखिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें