फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परिषदीय विद्यालयों की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे खेलकूद प्रतियोगिता के लिए एसडीआई और व्यायाम शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के कक्षा छह से आठ तक के बच्चे स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन अक्तूबर माह में किया जाएगा। व्यायाम शिक्षकों को समय पर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न कराने का आदेश बीएसए ने दिया।
जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के साथ स्काउट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रत्येक बालिका टीम की निगरानी के लिए महिला शिक्षिकाओं को जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को बैठक में बीएसए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नियमानुसार समय पर प्रतियोगिता संपन्न कराया जाए। अधिक से अधिक बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता प्रतिभाग कराने का काम शिक्षक करेंगे। बैठक में एसडीआई संतोष श्रीवास्तव, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, मंजू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें