फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया। उन्होंने कहा कि हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज खुलेगा। गंगा एक्सप्रेसवे का प्रतापगढ़ में 40 किमी निर्माण हो रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पहले सत्र की शुरुआत खेल दिवस पर हो रही है। गंगा एक्सप्रेसवे से जिले के खिलाड़ी आसानी से मेरठ पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में स्टेडियम के विस्तार का प्रस्ताव मिला है। जल्द की स्टेडियम का विस्तार किया जाएगा। कृषि विभाग की भूमि का अधिग्रहण कर खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सके। नगर निकाय में कल्याण मंडपम बन रहा है। प्रतापगढ़ को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें