रानीगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजी की बाग चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर गांव निवासी राकेश यादव (38) पुत्र समर बहादुर यादव अपनी पत्नी निर्मला यादव (36) के साथ स्कूटी से रानीगंज की तरफ जा रहे थे। रविवार को सुबह लगभग 7:45 बजे के करीब जैसे ही गाजी बाग पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि प्रतापगढ़ की तरफ से लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार में वॉल्वो बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान महिला को बस ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।