फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, मिले 40 मरीज

विज्ञापन
Speed ??of corona infection increased again, 40 patients found
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। मंगलवार को 24 घंटे के भीतर 40 संक्रमित मिले। विकास भवन के दो कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं, जबकि राजगढ़ में एक ही परिवार के छह लोग पीड़ित मिले। जिले में अब मरीजों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के राजगढ़ गांव में एक परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित निकले। भदरी हाउस मोहल्ले में एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले। अचलपुर में चार लोग कोरोना की जद में आए। विकास भवन के दो कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
लालगंज में एक वृद्ध को संक्रमण ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पूरे छीमी अमावा का रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला। रानीगंज थाना क्षेत्र के नरी में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आ गए। एंटीजन की जांच में छह मरीज मिलने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को घर में आइसोलेट कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि नरी गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवाचंद्रिका में तैनात चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसकी तबियत अधिक खराब होने पर कोविड अस्पताल प्रयागराज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें