फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर इलाके में सई नदी में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह बिहार प्रांत के सासाराम जिले का रहने वाला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया था।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के पथरिया में सोमवार को सई नदी में अज्ञात युवक का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
मृतक नीतेश सिंह (33) पुत्र अजय सिंह बिहार प्रांत के सासाराम जिले के वजीरगंज का रहने वाला था। उसकी बहन अंजू सिंह की शादी कुंडा कोतवाली के सलेमपुर ददौरा में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह 24 अक्तूबर को किसी जरूरी काम से बहन की ननद मोनी सिंह के घर लालगंज कोतवाली के अगई गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया था। उसे गोली भी मारी गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। लालगंज कोतवाल संजय यादव व कुंडा कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह अगई पहुंचे और घंटों छानबीन की। दोनों थानों की पुलिस कई घंटे तक गांव में रही।
पुलिस की छानबीन से कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या के तार अगई गांव से ही जुड़े हैं। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे आशनाई से जोड़कर भी देख रहे हैं। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। उसके अपनी बहन के ननद के घर आने की सूचना मिल रही है। घटना को लेकर सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें