पुलिस भर्ती परीक्षा में जाने वाले अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसलिए रेलवे बोर्ड स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
25 से 28 अगस्त के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा है। लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे स्पेशल ट्रेन संचालन की तैयारी में जुटा है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि भीड़ को देखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। एक रैक जंक्शन पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी लिखित में किसी प्रकार का आदेश तो नहीं आया है लेकिन लखनऊ के अफसरों ने प्रयागराज से अयोध्या और वाराणसी से लखनऊ के बीच एक-एक स्पेशल ट्रेन के संचालन करने की तैयारी में जुटा है। इन ट्रेनों का अभी समय सारिणी भी जारी नहीं किया गया है।