फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तहसील के साथ निबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के अधिवक्ता की पत्नी सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल करने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश सोमवार की सुबह फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने तहसील और निबंधक कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के सरसतपुर निवासी रणविजय सिंह तहसील में अधिवक्ता है। पांच माह पूर्व एक बैनामा उनकी पत्नी सहित पांच अन्य लोगों ने मिलकर लिया था। आरोप है कि उस मामले में पत्नी सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था।
जब अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया तो तत्कालीन सीओ व कोतवाल ने मुकदमे को समाप्त कराने की बात कही थी। रविवार को पता चला कि इस मामले में आरोप पत्र सीओ कार्यालय में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष राधा रमण सिंह, जूनियर बार अध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, चंदन सिंह आदि रहे। तहसील में तालाबंदी से वादकारी परेशान रहे। निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का काम ठप रहा। बार के महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि चार्जशीट वापस नहीं हुई तो तहसील खुलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें