फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 24 घंटे विलंब से पहुंची स्पेशल ट्रेन, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली होली स्पेशल समेत 14 ट्रेनों के लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान कर दिया। प्लेटफाॅर्म पर बैठकर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन 24 घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो घंटे तो वाराणसी स्पेशल 24 घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, मां बेल्हादेवी धाम सुपरफास्ट एक घंटे, वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल तीन घंटे, कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ रात्रि 12 बजे के बजाय रविवार सुबह आठ बजे तक जंक्शन पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वाराणसी-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल तीन घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस बदले मार्ग से संचालित हुई तो अमृतसर हावड़ा दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे, वाराणसी-दिल्ली स्पेशल दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

दानपुर निवासी राकेश तिवारी ने कहा कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लेट लतीफी के चलते बस से सफर तय करना पड़ा। रानीगंज सुलतानपुर निवासी केशव श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 24 घंटे विलंब से पटरी पर दौड़ रही है। इस ट्रेन के इंतजार में आंखें पथरा आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें