फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घरेलू विवाद में युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात के घीसा का पुरवा में शनिवार को घरेलू विवाद में युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। रिश्तेदारी से घर पहुंची पत्नी कमरे में पति का शव फंदे से लटकता देख बेसुध हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

घीसा का पुरवा निवासी 28 वर्षीय शंकर सिंह गत दिनों वाराणसी भाई के पास गया था। उसकी पत्नी अर्चना चार साल के बेटे को लेकर रिश्तेदारी प्रभैतामऊ गई थी। शनिवार को शंकर सिंह घर लौटने के बाद पत्नी के पास प्रभैतामऊ पहुंचा। अर्चना के अनुसार पति ने बताया कि उसका भाई से विवाद हो गया है। जिससे वह लौट आया। वह घर जाने लगा तो साथ ले चलने को कहा। वह उसे लिए बिना ही घर चला आया। शाम को वह पहुंची तो मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। चौकी प्रभारी राकेश भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें