फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर मजबूती से खड़े दिखेंगे सपा के कार्यकर्ता

विज्ञापन
बाघराय के गोगौर गांव में समाजवादी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आने वाले दिनों में प्रदेश में सपा की बहुमत से सरकार बनेगी। बूथ स्तर पर सपा के सभी कार्यकर्ता मजबूती से खड़े दिखाई देंगे। सपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर आंच नहीं आने पाएगी। सपा में ही सभी वर्ग के लोगों का सम्मान सुरक्षित है।
विज्ञापन

यह बातें गोगौर गांव में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है। कार्यकर्ताओं को पूर्णरूपेण विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी कार्यकर्ता पर किसी भी तरह की आंच आने पर वह सबसे आगे खड़े दिखेंगे।
इस दौरान उन्होंने लंबे काफिले के साथ पहुंचे युवाओं को धन्यवाद दिया। कहा कि यह ताकत संदेश देती है कि आने वाले दिनों में परिवर्तन अवश्य दिखेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सपा की आंधी आने वाली है। अभी से ही सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता बाबागंज विधानसभा अध्यक्ष भागीरथी यादव व संचालन प्रदीप सरोज एडवोकेट ने किया। इस मौके पर प्रवीण यादव, मुलायम सिंह यादव, देवेंद्र यादव, केशव यादव, भारत लाल, कल्लू, छोटेलाल कुरील, राघवेंद्र, आशीष यादव, ऋषभ यादव, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें