जनसभा में प्रतापगढ़ के अलावा कौशांबी और प्रयागराज समेत कई विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि, सभा स्थल पर अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं दिखाई दी। स्थानीय लोगों की तुलना में बाहरी विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक नजर आई।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कुंडा से लेकर सभा स्थल तक जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से संभावित दावेदारी कर रहे शिवशंकर सरोज, पवन कुमार सरोज, केशव पासी और विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव ने भी अलग-अलग स्थानों पर स्वागत के लिए बैनर लगवाए थे। इससे पहले कुंडा, हीरागंज, लखपेड़ा, कोटा और भवानीगंज समेत कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
सुरक्षा में तैनात रही कई थानों की फोर्स
पीडीए पंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। संग्रामगढ़, सांगीपुर और लालगंज पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव, रमेश यादव, विजय पाल, मनीष पाल, अजय यादव, मोहित यादव, प्रमोद पासी और मुन्ना यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।