फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे लेकिन सपाई बैठक में नहीं हो पाए शामिल

Mon, 24 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बुलावे पर सोमवार को बड़ी संख्या में बेल्हा से भी नेता से लेकर पदाधिकारी तक पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बैठक में शामिल होने पहुंचे पदाधिकारियों को मशक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों के बीच टकराव के चलते सपाइयों को पसीना छूट गया और वे बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुखगणों के साथ ही फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। सपा जिला महासचिव ने बताया कि वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे लेकिन भीतर प्रवेश नहीं पा सके। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री समर्थकों के बीच बराबर टकराव व नारेबाजी हो रही थी। जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के लिए लिहाज से उन लोगों को भी रोक लिया। बैठक स्थल भी खचाखच भरा पड़ा था। तिल रखने की जगह भी नहीं थी। इसके चलते वे लोग कार्यक्रम स्थल से दूर आ गए। उनकी मानें तो सपाइयों के दो खेमे में बंटने के चलते पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही थी। दूसरे जिलों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल नहीं हो सके। जबकि सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें