फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कोहड़ौर थानाध्यक्ष पर ठोका सौ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
कोहडौर थाने का निरीक्षण करते एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मंगलवार को अचानक कोहड़ौर थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। बिना मॉस्क के निरीक्षण कराने वाले थानाध्यक्ष के ऊपर उन्होंने सौ रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाने का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जा धमके। एसपी को देखते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। परिसर में साफ-सफाई के साथ ही उन्होंने महिला हेल्प डेस्क देखी। अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।
गैंगस्टर व गुंडा एक्ट में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधियों के सत्यापन की जानकारी ली। लंबित मुकदमों की गुणवत्ता के साथ निस्तारण के लिए कहा। आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। पुलिसकर्मियों के खाने की व्यवस्था की जानकारी ली। अभिलेखों में कमी देख दरोगा व मुंशी को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

इस बीच एसपी की नजर थानाध्यक्ष राकेश के ऊपर पड़ी। वह बिना मॉस्क के ही निरीक्षण करा रहे थे। इस पर एसपी ने थानाध्यक्ष के ऊपर सौ रुपये का जुर्माना लगा दिया। तुरंत सौ रुपये का चालान भरा गया। यह देख पुलिसकर्मी सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें