फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अधूरा वादा भी पूरा करेगी सरकार: कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लीलापुर। लक्ष्णपुर ब्लाक में समाजवादी पेंशन परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शनिवार को सूबे के समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद रहे। यहां कुल छह सौ पात्रों को बारह सेक्टरों में बैठाया गया था। जिसमें से मंत्री ने पचास लाभार्थियों को परिचय  पत्र दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार की जम कर तारीफ की। कहा कि सरकार सभी वादे जल्द पूरा करेगी। समाजवादी पेंशन योजना के तहत प्रदेश के चालीस लाख गरीबों को लाभ दिया गया है। साठ हजार पात्रों के खाते में पैसा भेज दिया गया है। बचे लाभार्थियों को भी जल्द लाभ मिल जाएगा। लक्ष्मणपुर ब्लाक के लगभग 2800 लोग पात्रता सूची में हैं। कार्यक्रम के संयोजक सपा नेता संजय पांडेय ने कहा कि वह अपने पिता स्व. राजाराम  पांडेय के सपनों को पूरा करने का अथक प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर  मंत्री को ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी व सपा नेता संजय पांडेय ने चांदी का मुकुट व साइकिल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीडीओ  मनीष कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामखेलावन वर्मा, एसडीएम रामप्रकाश, बीडीओ निरंकार मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष भइया राम पटेल, पूर्व प्रमुख अवधेश तिवारी, गंगाशिव शुक्ला, राजेन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश कुमार मिश्र, राकेश दुबे, फौजदार खां, पप्पू वर्मा, राजकुमार, विजय पांडेय, अनिल कुमार शुक्ला, ध्रुव जायसवाल, राजकुमार पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, धनीराम पाल, करिया सिंह, मनोज सिंह, राकेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें