डेरवा। आवास आवंटन के लिए आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। अपात्रों को आवास देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। काफी देर बाद मामला शांत हो सका।
बिहार विकास क्षेत्र के विकरा समग्र गांव में आवास आवंटन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। ऐसे में भारी संख्या में लोग बैठक में पहुंचे थे। मिनी सचिवालय में ग्राम विकास अधिकारी की बनाई हुई सूची न पढ़कर प्रधान पति की सूची के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।
ऐसे में ग्रामीणों ने अपात्रों को आवास दिए जाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अपात्रों का नाम काट दिया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान अपने चहेतोँ का नाम सूची में डाला है। काफी देर चले हंगामे के बाद फिर से सूची तैयार करने का आश्वासन दिया गया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। बैठक में एडीओ एमआई अवधेश श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्रीप्रकाश मिश्र, पंचायत मित्र रुबीनाबानो, राजेश कुमार, प्रभाकुमर, पूर्व प्रधान राजाराम पांडेय आदि मौजूद रहे।