फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मां के साथ बाजार जा रहे बेटे को बीच रास्ते किया अगवा, मारपीट कर सड़क के किनारे फेंका

Wed, 18 Sep 2024 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी जाहिदा पत्नी मोहम्मद असलम ने बताया कि वह अपने बेटे अकरम के साथ बुधवार को मोटर साइकिल से प्रतापगढ़ आ रही थी। नगर कोतवाली के बेनीपुर में तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उन्हें रोक लिया। गाली देने के बाद वह लोग तमंचा सटाकर अकरम को अपने साथ जबरन बाइक पर उठा ले गए।
विज्ञापन
पिटाई से घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटर साइकल पर मां को बैठाकर बाजार जा रहे युवक को बीच रास्ते में तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रोक लिया। मारपीट कर तमंचे के बल पर जबरन अपने साथ लेकर चले गए। मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंच गई। बाद में अगवा युवक घायल अवस्था में कुछ दूर पर पड़ा। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन











कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी जाहिदा पत्नी मोहम्मद असलम ने बताया कि वह अपने बेटे अकरम के साथ बुधवार को मोटर साइकिल से प्रतापगढ़ आ रही थी। नगर कोतवाली के बेनीपुर में तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उन्हें रोक लिया। गाली देने के बाद वह लोग तमंचा सटाकर अकरम को अपने साथ जबरन बाइक पर उठा ले गए। उसने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना के एक घंटे के बाद उसके बड़े बेटे नौशाद के मोबाइल पर फोन आया कि उसका भाई अकरम ताला बाजार के पास सड़क के किनारे बेहोश पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जब हम लोग पहुंचे तो बेटे के शरीर पर पिटाई से चोट के गंभीर निशान मिले। एंबुलेंस से उसे बेलखरनाथ धाम सीएचसी ले जाया गया। कुछ देर बाद बेटे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उसने घटना की तहरीर थाने में दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें