फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू बाजार के करीब सोमवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार इरफान (22) की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां इशरत जहां (48) गंभीर रूप से घायल हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू के जैतीपुर कठार निवासी इरफान पुत्र गुलफाम सोमवार की शाम अपनी मां इशरत के साथ दवा लेने जगेशरगंज बाजार गया था। डाक्टर को दिखाने के बाद वह मां को बाइक से लेकर घर के लिए चल पड़ा।
जगेशरगंज बाजार के करीब बैंक के सामने ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इरफान की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें