फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हत्या कर शव घर में दफन करने वाला बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाने वाले आरोपी बेटे विजय द्विवेदी को पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गिरफ्तार किया है। साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी ने हत्या कर शव को दफनाया था।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा निवासी जगदीश द्विवेदी (75) का शव उनके घर पर ही दफन किया गया था। 23 जुलाई को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के बेटे अजय ने छोटे भाई विजय द्विवेदी के खिलाफ पिता के हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार फरार आरोपी विजय की तलाश कर रही थी।
सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महेवा मलकिया अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई को पिता से झगड़ा हो गया था। मारपीट में पिता की मौत हो गई थी। शव को घर के अंदर कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। दूसरे दिन घर में ताला बंद कर हरियाणा के गुरुग्राम चला गया था। आरोपी मंगलवार को पत्नी से मिलने ससुराल पद्माकरपुर जा रहा था। लोकेशन मिलने पर रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपी की तलाश के लिए लगातार पुलिस टीम सक्रिय थी।
दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें