फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तबीयत बिगड़ने से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने से सिपाही की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी प्रेमचंद पांडेय का बेटा मुकेश पांडेय वर्ष 2015 में सिपाही के पद पर चयनित हुआ था। वह गोमती नगर लखनऊ में तैनात था। दो दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वह घर पर बैठा था। तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां रानी देवी, पत्नी स्वाति पांडे रो रोकर बेहोश हो जा रही थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखा पढ़ी की कार्रवाई की है। सिपाही की मौत से गांव में मातम छा गया है। मृतक सिपाही की 24 नवंबर 2024 को शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें