फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर बेटे को हिरासत में लेने पर चौकी प्रभारी व सिपाही के बीच हाथापाई

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए सिपाही चौकी प्रभारी भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। सिपाही ने भी चौकी प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। रातभर चौकी पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

कटरागुलाबसिंह चौकी पर शनिवार की रात हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जेठवारा के बाबूपुर निवासी अभिषेक सिंह थाने का एचएस है। शनिवार की शाम चौकी प्रभारी कटरागुलाब सिंह अभिषेक को पकड़कर अपने साथ ले गए। उसके पास से दो कारतूस बरामद करने का दावा करने लगे। जबकि उसकी मां नीता सिंह भी साथ थी।
बेटे को हिरासत में लेने की खबर पर अयोध्या में तैनात सिपाही अमरपाल सिंह पुलिस चौकी पहुंचा। जहां अभिषेक को हिरासत में लेने की वजह पूछने पर उनके बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चौकी प्रभारी व सिपाही के बीच हाथार्पाई होने लगी। दूसरे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना के बाद जेठवारा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद सिपाही अमरपाल व उसके एचएस बेटे अभिषेक को थाने भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने थाने में तहरीर दी कि अमरपाल ने उसे मारापीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेटे अभिषेक सिंह को पुलिस अभिरक्षा से भगाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि सिपाही अमरपाल का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी और बेटे को बिना वजह चौकी उठा ले गए थे। जिसकी जानकारी करने वह पुलिस चौकी पर गया था। जहां उसके बेटे को चौकी प्रभारी मारपीट रहे थे।
विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने उसके साथ भी मारपीट की। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकी पर हमला करने के आरोपी सिपाही अमरपाल व बेटे अभिषेक सिंह के पास से कारतूस बरामद करने के आरोप में जेल भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें