लालगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई करते सांसद प्रमोद तिवारी। मीडिया प्रभारी
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को रामपुर खास में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्रीय विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि स्मार्ट मीटर से गरीब व मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भविष्य में बिजली विभाग को पूंजीपतियों के हाथ सौंपने की योजना बना रही है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए।
सांसद ने गाजीपुर, हाथरस और मणिपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार पर सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
इससे पहले उन्होंने बाबा घुइसरनाथ धाम में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी, पन्नेलाल पाल, दारा सिंह मौजूद रहे।