फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर नहीं पहुंची पर्ची, वोट देने से वंचित रह गए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका उपचुनाव के लिए मतदाता घर पर मतदान पर्ची आने का इंतजार करते रहे। मंगलवार को पर्ची नहीं मिलने से लोग वोट देने से वंचित रह गए। इससे मतदान प्रतिशत में भी कमी आई है।
विज्ञापन

पिछले निकाय चुनाव में मतदान पर्ची मतदाताओं के घर भेजी गई थी। मतदान पर्ची मिलने के बाद महिला और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान करने में काफी सहूलियत होती है। उनको बूथ पर काफी देर तक खड़े होकर निर्वाचक नामावली में नाम नहीं खोजना होता है। मगर, इस बार नगर निकाय उपचुनाव में मतदाताओं के घर मतदान पर्ची पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएलओ को नहीं दी गई थी।
प्रत्याशी अपने समर्थकों के माध्यम से घर-घर मतदान पर्ची पहुंचा रहे थे। ऐसे में अधिकांश मतदाताओं को मतदान पर्ची नहीं मिल पाई। बूथ पर पहुंचे मतदाता मतदान पर्ची प्राप्त करने के लिए पार्टी एजेंटों से सहारा लेते रहे। भीड़ अधिक होने के कारण बूथ एजेंट भी नाम खोजने से मना कर रहे थे। काफी देर तक निर्वाचक नामावली में नाम खोजने के बाद सफल न होने पर कई मतदाता बिना वोट डाले ही घर लौट आए। सदर बाजार निवासी विपिन यादव ने बताया कि मतदान पर्ची के लिए वह बूथ पर काफी परेशान हुए। काफी देर तक निर्वाचक नामावली में नाम खोजने पर भी उनका नाम नहीं मिला। अजीत नगर अजय सोनी ने बताया कि घर के कुछ लोगों को नाम निर्वाचक नामावली में था। अधिकांश लोगों का नाम मतदाता सूची में न होने से मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन

इनसेट
मतदाता सूची से गायब रहा नाम
अधिकांश मतदाताओं को बूथ पहुंचने पर झटका लगा। करीब 25 वर्ष से मतदान कर रहे मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूची से काट दिया गया था। आबकारी वार्ड निवासी डबलू यादव ने बताया कि सदर पशु अस्पताल में बूथ बनाया गया था। घर में छह मतदाता है। किसी भी मतदाता का नाम सूची में नहीं रहा। यह पहली बार है जब मतदान से वंचित हुए हैं। पटखौली के त्रिलोकी नापित ने बताया कि उनके घर के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में नहीं था। सूची में नाम न होने के कारण मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें