फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे स्लीपर और जनरल कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल महकमा बड़ी राहत देगा। लंबी दूरी की ट्रेनों में अस्थायी रूप से स्लीपर और जनरल के साथ वातानुकूलित के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अप्रैल माह से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। जून तक लंबी दूरी की ट्रेनों के अतिरिक्त कोच में यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से दिल्ली के लिए पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है। मुंबई के लिए उद्योग नगरी के साथ भोपाल के लिए भोपाल सुपरफास्ट रवाना की जाती है। गर्मियों की छुट्टियों में लोग दूरदराज का सफर करने के लिए निकलते हैं। इससे ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। अतिरिक्त कोच की व्यवस्था होने से रेल विभाग की आमदनी में इजाफा होगा।
वहीं, यात्रियों को सफर में सुविधा मिल सकेगी। तीनों ट्रेनों में दो-दो जोड़ी स्लीपर, वातानुकूलित और जनरल कोच लगाए जाएंगे। प्रस्ताव की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने प्रदान की है। लंबी वेटिंग वाले यात्रियों को अतिरिक्त कोच लगने से कन्फर्म टिकट भी मिल सकेगा। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अतिरिक्त कोच की सुविधा जून माह तक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें