Six deposits will be quarantined for 14 days on discharge from Prayagraj
- फोटो : PRATAPGARH
डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा है कि प्रयागराज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती जिले के छह जमातियों के डिस्चार्ज होने पर जिला अस्पताल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए जाएंगे।
हालांकि उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही यह पहल होगी। इधर डीएम ने कहा है कि हॉट-स्पॉट वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज बेल्हा में नहीं होने का दावा 22 अप्रैल को किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले में जो लोग क्वारंटीन हैं, अभी उनकी जांच होनी है।
प्रयागराज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती छह जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर संतोष जताते हुए कहा कि दूसरी जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति सामान्य मानी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि अभी तक 224 सैंपल भेजे गए, जिसमें 198 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव, छह की पॉजिटिव और 20 सैंपल जांच अभी नहीं आई है। डीएम ने बताया कि जिले में 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं को मुफ्त चावल वितरित कर दिया गया है। जिन दुकानदारों की ई-पॉस मशीन खराब हो गई है, उन्हें बगल की मशीन से जल्द ही वितरित किया जाएगा।