जिले के पांच सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में दो दिन से ऑनलाइन रजिस्ट्री लागू की गई है। ई-स्टांपिंग और ऑनलाइन रजिस्ट्री शुल्क का भुगतान किया जाना है। मगर इन सबसे पहले क्रेता और विक्रेता को आरोग्य सेतु एप भी लोड करना अनिवार्य किया गया है। मगर दुर्भाग्य यह है कि दो दिनों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है।
लॉकडाउन में जमीन की खरीद-फरोख्त जारी रखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू की गई है। सूबे में दो दिन पहले लागू हुई व्यवस्था के तहत क्रेता को ई-स्टांपिंग और ऑनलाइन रजिस्ट्री शुल्क का भुगतान करना है। जिले में साइबर कैफे बंद होने और लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं निकल पाने के कारण जिले में दो दिन से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्री में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्वयं की जांच करने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउन करना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति को आरोग्य सेतु डाउनलोड करने का स्क्रीन शार्ट भी प्रमाण के तौर पर देना होगा। मगर दुर्भाग्य यह है कि जिले के पांचों रजिस्ट्री कार्यालयों में दो दिनों के अंदर एक भी आनलाइन रजिस्ट्री नहीं हुई है।
शासन के आदेश पर आनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू कर दी गई है, मगर अभी तक जिले के किसी भी व्यक्ति ने ऑनलाइन रजिस्ट्री नहीं कराई है। क्रेता और विक्रेता को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है।
अविनाश पांडेय, एआईजी, स्टांप