फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसआईआर आलेख्य का पंचायत वोटर सूची से होगा मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर सर्वे से प्रकाशित आलेख्य का मिलान पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से किया जाएगा। मिलान के दौरान मृतक वोटरों का नाम भी सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कैंप कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया जा चुका है। छह फरवरी तक दावा और आपत्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर सर्वे में कुल 82371 वोटर नो मैपिंग में दर्ज किए गए हैं। डीएम ने नो मैपिंग वाले वोटरों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि एसआईआर आलेख्य का पंचायत निर्वाचक नामावली का मिलान करते समय बीएलओ को उन युवतियों की भी पहचान करनी होगी, जिनकी शादी हो चुकी है। डीएम ने कहा कि एक वोटर का नाम सिर्फ एक बूथ की मतदाता सूची में दर्ज होगा। बैठक में प्रभारी अधिकारी निर्वाचन कार्यालय तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें