फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नालों से निकली सिल्ट बनी परेशानी, राजमार्ग पर उड़ रही धूल

विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भंगवा चुंगी के समीप सड़क पर उड़ रही धूल। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के भुपियामऊ से सोनावां तक चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्यों के चलते स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सड़क किनारे निर्माणाधीन नालों से निकाली गई सिल्ट मुसीबत बन गई है। भुपियामऊ के कुसमी रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के चलते सड़क पर मिट्टी और मलबा फैला हुआ है। जैसे ही भारी यहां से वाहन गुजरते हैं,धूल का गुबार उठ जाता है। जो घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

जोगापुर, देवकली, भंगवाचुंगी, बाबागंज से लेकर चिलबिला तक बनाए जा रहे नाले के किनारे जमा सिल्ट भी समस्या का कारण बनी हुई है। जो राहगीरों की आंखों और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। देवकली निवासी नरेंद्र पटेल बताया कि सड़क किनारे रखी गई सिल्ट को जल्द हटाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। चिलबिला के व्यापारी सूरज उमरवैश्य ने बताया आए मार्ग से गुजरने में धूल-मिट्टी के कारण सांस लेने में परेशानी व आंखों में जलन होने लगती है, कई बार तो चिकित्सक से सलाह लेकर आंखों के लिए दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन

बोले अफसर
हाईवे के किनारे जमा सिल्ट को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया जाएगा। जल्द ही मार्ग के किनारे से मिट्टी को हटवाया जाएगा।
विकास सिंह, एक्सईएन, एनएचएआई सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें