फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्वदेशी मेले में पहुंचा राजस्थानी अमावट, चुलबुली इमली

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी मुक्त सस्ता उत्पाद घरों तक पहुंचाने के लिए स्वदेशी मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। 40 जनपदों के व्यापारियों ने मेले में स्टॉल लगाए। वहीं, राजस्थान के भीलवाड़ा का अमावट और चुलबुली इमली का जायका लोग ले सकेंगे।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने स्वदेशी उत्पादों की महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि जीएसटी मुक्त स्वदेशी उत्पाद लोग खरीदकर बचत कर सकेंगे। इससे एक तरफ लोगों को महंगाई की मार से निजात मिलेगी। वहीं, देश के व्यापारियों को लाभ होगा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, एमएलसी उमेश द्विवेदी, हरिओम मिश्रा, एचएन सिंह मौजूद रहे।
व्यापारी बोले
0 कानपुर से आए योगेंद्र भारद्वाज ने स्वदेशी मेले में राजस्थान के अमावट, चुलबुली इमली, हींग पेड़ा सहित अन्य जायकेदार उत्पादों का स्टॉल लगाया। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत बाजार से करीब तीस फीसदी तक कम है।
विज्ञापन

0 कटरा रोड स्थित करनपुर के आशुतोष सिंह ने मेले में आंवला उत्पाद का स्टॉल लगाया है। स्टॉल पर आंवला कैंडी, मुरब्बा, जूस, बर्फी व चूरन सस्ते दर पर मिल सकेंगे।
0 लखनऊ के कुंवर सिंह ने हर्बल दवाओं का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर वजन कम करने के साथ आंख के रोगों, शारीरिक मजबूती सहित अन्य आयुर्वेदिक दवाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें