फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर सन्नाटा, कार्रवाई से बचने के लिए कागज पर हो रहा टीकाकरण

विज्ञापन
राजगढ़ टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथों पर कागजों पर ही टीकाकरण हो रहा है। शुक्रवार को कहीं बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ था तो कहीं स्वास्थ्य कर्मचारी ही नहीं पहुंचे थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुखिया का दावा है कि डोर टू डोर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12.10 बजे रानीगंज के हरिपालमऊ पीएचसी में कोरोना का टीका लगवाने के लिए रेखा देवी, अब्दुल हमीद, अजीज, आशा पाल, अतुल सरोज, गीता देवी, मंजू देवी, राबिया, अनिल यादव, रमा शंकर, रामदीन, राम बहादुर सहित तीन दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। सेंटर पर एक भी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। पता चला कि वैक्सीन तक नहीं आई है।
दोपहर 12.30 बजे लच्छीपुर सब सेंटर पर एएनएम सोनू सिंह मौजूद थीं। महज 20 लोगों को टीका लगाया गया था। भीड़ मौजूद थी। बारी-बारी टीकाकरण हो रहा था। सेंटर पर एक भी चिकित्सक नहीं थे। दोपहर 12.40 बजे रानीगंज ट्रामा सेंटर में 66 लोगों ने टीकाकरण कराया था। हालांकि सेंटर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां पर भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। यदि वैक्सीनेशन के दौरान किसी की हालत बिगड़ जाती तो तत्काल प्राथमिक उपचार हो पाना मुश्किल था।
विज्ञापन

12 बजे राजगढ़ के हनुमान जूनियर हाईस्कूल में 110 लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका था। सौ से अधिक लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। एएनएम प्रतिमा गुप्ता टीकाकरण कर रही थीं। दोपहर 1.20 बजे मानिकपुर बूूथ पर टीका लगवाने के लिए तमाम लोग पहुंचे थे, मगर यहां कर्मचारी मौजूद नहीं थे। दोपहर 1.40 बजे रखहा बाजार में स्वास्थ्य कर्मचारी बगैर ग्लव्स और मॉस्क लगाए ही टीकाकरण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें