फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि परिक्रमा कर सिख समुदाय मनाया लोहड़ी पर्व

Tue, 13 Jan 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मकरसंक्रांति की की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। शहर स्थित पंजाबी कॉलेजी के गुरुद्वारे में रात 9.30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में देर रात तक भजन व कीर्तन का दौर चलता रहा। कड़ाके की ठंडी के बीच कार्यक्रम समाप्त होने तक वहां हर उम्र के लोग जमे रहे।
विज्ञापन


गुरुद्वारा परिसर में सबसे पहले आग जलाई गई। बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ उस आग की सभी ने परिक्रमा की। परिक्रमा में महिलाओं संग बच्चे व पुरुष भी शामिल रहे। जलती हुई आग में काला तिल, लावा आदि डाल कर विधिविधान से पूजा अर्चन की गई। इसके पहले रात 9.30 बजे से कीर्तन भजन का दौर शुरू हुआ। ज्ञानी राकेश सिंह ने लोगों को लोहड़ी पर्व का महत्व समझाया।

उनकी हर बात को सुनने के लिए लोगों के कान खड़े रहे। बीच-बीच सभी लोग जयकारा लगाते रहे। इस बीच उत्साही बच्चों व युवा और युवतियाें ने भी मनमोहक भजन गा कर लोगों का दिल जीत लिया। देर रात यहां लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पर्व की खुशी में युवा वर्ग दिल खोल कर पटाखा फोड़ा। पटाखों की गूंज पूरी कॉलोनी में तैरती रही। सतरंगी फुलझड़ियां आसमान में छुटा कर उन लोगों ने खूब आनन्द लिया। इस दौरान बलबीर सिंह अनुपम, आलोक, उमेश, मंजीत सिंह, इंद्रजीत, पम्मी सरदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें