फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टॉक पंजिका न दिखाने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को पांच उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों में खलबली मची रही। वहीं, स्टॉक पंजिका नहीं दिखाने पर लक्ष्मणपुर के अमरौना बी-पैक्स समिति के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने टीम के साथ लक्ष्मणपुर स्थित विनोद केशरवानी और गंगा कुमार के उर्वरक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। प्रतिष्ठानों पर फर्म और रेट बोर्ड नहीं लगा था। उर्वरक के साथ दूसरी वस्तुओं की व्यवस्था के चलते उर्वरक स्टॉक की गणना नहीं हो सकी। दोनों विक्रेताओं के दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
बी-पैक्स समिति अमरौना में स्टॉक पंजिका न होने के साथ वितरण पंजिका अपूर्ण मिली। लापरवाही पर समिति के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआर कोऑपरेटिव को पत्र जारी किया गया। शहर के शिवजीपुरम स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स, श्याम बिहारी गली के राधेकृष्ण ट्रेडर्स व कस्तूरमल मुल्तानचंद्र ट्रेडर्स में अनियमित ढंग से उर्वरकों की आपूर्ति मिली।
विज्ञापन

विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उर्वरक क्रय करने में परेशानी होने पर किसान कंट्रोल रूम नंबर 7839882339 व 8317016264 पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 33745.26 मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें