आधे शहर में बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाबागंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति को ठप कर हाईटेंशन तारों का इंसुलेटर और ब्रेकर बदला गया। अमेठी से बिजलीकर्मियों के देरी से पहुंचने के कारण सुबह आठ की बजाय 10 बजे से मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।
दोपहर एक बजे तक हाईटेंशन तारों के इंसुलेटर बदलने के साथ ही उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत की गई। बारिश के कारण दोपहर एक बजे ही मरम्मत का कार्य बंद कर दिया। बचा हुआ कार्य बृहस्पतिवार को किया जाएगा। जिस कारण सुबह सात से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े पंजाबी मार्केट, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी, बाबागंज, चौक, ठठेरी बाजार, सदर बाजार समेत अन्य मोहल्लों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, दहिलामऊ उपकेंद्र से कई बार बिजली कटौती हुई। एक्सईएन राम आसरे प्रसाद चौरसिया ने बताया कि बाबागंज व रूपापुर उपकेंद्र पर हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के कारण आपूर्ति को बंद रखा गया था। बृहस्पतिवार को भी बाबागंज उपकेंद्र पर सुबह तीन घंटे आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।
.............