फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदो की पिटाई करने पर दो को गोली मारी, गंभीर

Sat, 11 Sep 2021 09:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया निवासी फारुख अहमद (48) शुक्रवार को दरियापुर स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवा रहे थे। इस दौरान छह बाइक से करीब 12 लोग वहां पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर फारुख पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
रानीगंज पावर हाउस के समीप दरियापुर में शोहदों द्वारा गोली मारने से घायल अधेड़ का मेडिकल कालेज मे? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज इलाके के दरियापुर स्थित सिराजुद्दीन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने छेड़खानी का विरोध करने से नाराज शोहदों ने दो लोगों को गोली मार दी, इससे वे घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने चार नामजद व नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया निवासी फारुख अहमद (48) शुक्रवार को दरियापुर स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवा रहे थे। इस दौरान छह बाइक से करीब 12 लोग वहां पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर फारुख पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बगल में चाय की दुकान चलाने वाले मुख्तार (55) को भी गोली मार दी।

इससे दोनों खून से लथपथ होकर गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावार भाग निकले। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि दरियापुर स्थित सिराजुद्दीन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के आसपास कुछ शोहदे लगातार मंडराते रहते थे। छात्राओं से अश्लील हरकत करते थे। विद्यालय के प्रबंधक सलीम अहमद ने इसकी शिकायत सीओ रानीगंज से की थी। चार दिनों पहले एंटी रोमियो टीम को बुलाकर दो शोहदों को पकड़वा दिया। पुलिसकर्मियों के सामने ही शोहदों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। पिटाई करने वालों में फारुक व मुख्तार भी शामिल थे। इसी खुन्नस में शुक्रवार को आरोपियों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।

बदमाशों की गोली से घायल फारुख गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सलीम अहमद के चचेरे भाई हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रबंधक शमीम अहमद की तहरीर पर कंधई थाना क्षेत्र के मझानी गांव निवासी जीशान, एहतशाम, नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी आजाद, चौखड़ा कंधई निवासी महताब और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें