फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेट्रोल भराने के विवाद में मारी गोली, सेल्समैन समेत दो घायल

विज्ञापन
कुंडा सीएचसी में घायल सेल्समैन का इलाज कराने पहुंचा सिपाही। संवाद
विज्ञापन
हथिगवां के बढ़इया में शनिवार की देर रात पेट्रोल भराने के विवाद में बाइक सवार लोगों ने शराब की दुकान के सेल्समैन समेत दो लोगों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्रयागराज ले जाया गया, जबकि दूसरे का उपचार कुंडा सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ निवासी श्यामा देवी की अंग्रेजी शराब की दुकान प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज में है। दुकान पर परानूपुर निवासी 26 वर्षीय अमृतलाल सरोज सेल्समैन है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकला। उसके साथ पुरनेमऊ निवासी 38 वर्षीय संजय सरोज व 40 वर्षीय बद्री सरोज दूसरी बाइक से घर के लिए निकले।
हथिगवां क्षेत्र के बढ़इया गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर वे बाइक में पेट्रोल भराने के लिए रुके। तभी पीछे से दो युवक भी बाइक से पहुंचे। पहले पेट्रोल भराने को लेकर अमृतलाल और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। अचानक बाइक सवार एक युवक ने सेल्समैन अमृतलाल व संजय पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं, बद्री बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल संजय को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज व अमृतलाल को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। पेट्रोल भराने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें