फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से आठ घरों में लगी आग

Sun, 12 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के खमपुर सरोज बस्ती में शार्ट-सर्किट से आठ घरों में आग लग गई। इससे गृहस्थी जल गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। खमपुर के पूर्व प्रधान राम प्रसाद सरोज के घर में बीती रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जानकारी होने पर घरवालों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग नहीं बुझी। इस पर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान आग ने पड़ोस के नागेश प्रसाद, राम अचल, शैलेंद्र सरोज, लल्लन, विधवा चंदा देवी, राम अधार और सुनील कुमार आदि के घरों को भी चपेट में ले लिया। इससे आशियाना जल गया। फायर ब्रिगेड के र्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। रविवार सुबह जली गृहस्थी देख सभी के आंसू बह रहे थे। सुबह लोगों ने राजस्व विभाग को हादसे से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें