फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटे ने साथियों संग मिलकर की थी शिवशंकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के घोरहा लोहंगपुर में बेटे ने जमीन के लालच में पिता का कत्ल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे संग तीन आरोपियों को जेल भेजा। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। अंतू के घोरहा लोहंगपुर निवासी शिवशंकर शुक्ला की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव रविवार को दोपहर बाद पंपिंग सेट के करीब जंगल में मिला था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पहले दिन से पुलिस को उसके छोटे बेटे संग दोस्तों पर शक था। घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में वह टूट गया और शिवशंकर की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया था। इसके बाद पुलिस साक्ष्य संकलित करती रही। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस सोमवार की शाम मृतक के छोटे बेटे शिवम शुक्ला को अपने साथ थाने ले गई। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि शिवम खुद जमीन का मालिक बनना चाहता था। ताकि वह जमीन बेचकर नशे की पूर्ति और अय्याशी की जिंदगी दोस्तों के साथ जी सके।
हत्या के आरोपी बेटे शिवम शुक्ला, उसके साथी लोहंगपुर निवासी उमेश व महेंद्र सिंह चौहान को भागने की तैयारी के बीच बुधवार को पुलिस टीम ने बाईपास ककरहा पुलिया के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उमेश व महेंद्र ने बताया कि शिवम के साथ मिलकर शिवशंकर शुक्ला की हत्या को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें