फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मादक पदार्थों के तस्कर राजेश की 10 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर के मुंदीपुर निवासी मादक पदार्थों के तस्कर और गैंगस्टर राजेश मिश्रा की अवैध कमाई से अर्जित 10 करोड़ की संपत्ति जल्द ही जिला प्रशासन जब्त करेगा। पुलिस और राजस्व विभाग ने राजेश, उसकी पत्नी रीना मिश्रा और बेटी कोमल के नाम से बनाई गई संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया है। करीब दो माह के भीतर जिला प्रशासन ने तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति पहले ही जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध मादक पदार्थों के तस्कर राजेश मिश्रा की एनडीपीएस एक्ट में मिली जमानत की छानबीन के दौरान जमानतदार राजेंद्र मौर्य के फर्जी दस्तावेज लगाने की जांच के बाद पुलिस ने उसके घर छापा मारा। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता की अगुवाई में 24 घंटे तक चली कार्रवाई में दो करोड़ रुपये व एक करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ मिले थे।
पुलिस ने धोखाधड़ी के जरिए जमानत हासिल करने के मामले में राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा, बेटे विनायक, एक अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रुपये व मादक पदार्थ बरामदगी के मामले में रीना, बेटे विनायक, बेटी कोमल, पड़ोसी अमित व उसके बेटे यश मिश्रा के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की छानबीन शुरू की। रायबरेली में मकान और जमीन मिला। मानिकपुर में राजेश, उसकी पत्नी व बेटी के नाम मकान, जमीन मिली। करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति तलाश करने के बाद संयुक्त टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जल्द ही तस्कर की संपत्ति कुर्क होगी। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तस्कर की संपत्ति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें