फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टैगोर हाउस को 2.1 से हराकर शास्त्री हाउस बना विजेता

Wed, 19 Jul 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
संत एंथोनी की विजेता फुटबाल टीम। संवाद
विज्ञापन
इंटर हाउस टूर्नामेंट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से संत अंथोनी इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट टैगोर हाउस और शास्त्री हाउस के बीच खेला गया। जिसमें शास्त्री हाउस 2.1 से विजेता बना। दूसरा मैच गांधी हाउस और नेहरू हाउस के बीच खेला गया।
विज्ञापन

नेहरू हाउस के खिलाड़ियों ने अपनी ही टीम पर आत्मघाती गोल कर दिया। जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने किया। संत अंथोनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर आनंद कुमार जाॅन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल शिक्षक प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जुलाई को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर खेल शिक्षक प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. विंध्याचल, अनीस अहमद, सालिक राम प्रजापति, जान कपूर और ममता मिश्रा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें