फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सगाई से पहले सिरफिरे आशिक ने युवती की कर दी हत्या, आरोपी के घर मिला शव

Wed, 24 Apr 2024 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सगाई से पहले युवती की हत्या कर दी गई। युवती मंगलवार शाम से ही लापता थी। बुधवार को उसका शव उसके प्रेमी के भूंसे वाले घर में मिला। हत्या से सनसनी फैल गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेमी ने धोखे से बुलाकर युवती की हत्या की है।
विज्ञापन
शालू वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर के रघना में सिरफिरे  आशिक ने सगाई से पहले युवती की हत्या कर दी। खून से लथपथ शव आरोपी आशिक के भुसौली में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन











रघना के रहने वाले तुलसीराम ने अपनी 19 वर्षीय बेटी शालू वर्मा की शादी तय की थी। बुधवार को उसकी सगाई थी। जिसके लिए परिवार के लोग तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार शाम से शालू घर से गायब हो गई। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवती व पड़ोसी सिरफिरे आशिक की तलाश करने लगी लेकिन, रात 11 बजे तक कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ के बाद वापस चली गई। बुधवार की सुबह आरोपी आशिक के घर के सामने स्थित भुसौली में युवती की रक्तरंजित लाश मिली। सूचना मिलने पर अंतू थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेजा। घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शालू के सिर में मारी गई है गोली

अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला के रघना में मृत शालू वर्मा के सिर में गोली भी मारी गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। इस मामले में कल मृतका शालू के परिजन अंतू थाने भी आए थे।











उन्होंने पुलिस को बताया कि शालू ने बताया कि उसको हत्या की धमकी मिल रही है और सगाई के पहले कत्ल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह घटना नहीं होती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें